Saturday, September 5, 2026

यहां युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गदरपुर के पास हाईवे पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर के पर चोटों के निशान होने से आश्ंाका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर उसका शव यहां फेंक दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। मृतक समारोहों में डीजे का काम करता था।जानकारी के मुताबिक रूद्रपुर काशीपुर हाईवे पर मकरंदपुर गांव के पास सुबह राह चलते लोगों ने सड़क किनारे खून से सने एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई पूरन सिंह तोमर और जीडी भट्टð द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। परिजनों ने बताया कि 19 वर्षीय जसपाल सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र वचन सिंह निवासी ग्राम कौशलपुर गदरपुर ग्राम लंगड़ा भोज से क्षेत्र में डीजे संचालित करने का कार्य करता था। सूत्रों के अनुसार ग्राम बेरिया शिवपुरी में एक समारोह में डीजे की बुकिंग समाप्त करने के उपरांत वह वापस घर लौट रहा था। करीब 12 बजे उसने अपने भाई धमेंन्द्र को फोन किया कि उससे कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। तभी उसका फोन कट गया। इसके बाद परिजनों में चिंता हो गई और वह उसे तलाशने के लिए निकल पड़े। लेकिन विशाल कही नहीं मिला। प्रातः पुलिस से सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त विशाल सिंह के रूप में की। मृतक विशाल सिंह ग्राम कुशालपुर के स्वर्गीय बचन सिंह के तीन पुत्रों एवं एक पुत्री में सबसे छोटा था। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.