Friday, September 4, 2026

तूफान से 25 कच्चे मकान गिरे रात में मदद को दौड़ पड़े सभासद रस्तोगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। बीती रात आंधी,तूफान से शहरी क्षेत्र में करीब 25 कच्चे मकान टूट गये। कच्चे मकानों में दबकर 9 लोग घायल हुये है। एक सफाईकर्मी भी मकान में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गये है। प्राकृतिक आपदा से हुये नुकसान, घायलों का हाल जानने के लिये सभासद रवि रस्तोगी रात को ही प्रभावित बस्तियों में पहुंच गये। प्रभावितों ने उन्हें बताया कि मकान टूट गये है। बेटी का विवाह नजदीक है, अनाज बर्बाद हो गया है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विधायक सौरभ बहुगुणा को दी। विधायक प्रशासनिक अफसरों को जल्द ही प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। जिसके बाद प्रशासनिक अमला आपदा से पहुंची क्षति का आंकलन करने में जुट गया है।
शुक्रवार की रात आंधी, बारिश से वाल्मीकी बस्ती, जीएस कालोनी, नहरपार आदि मोहल्लों में 25 कच्चे मकानों क्षतिग्रस्त हो गये। टिनशेड उड़ गये। हादसे में करीब 10 लोगों को मकान के मलबे में दबकर चोटें लगी है। वाल्मीकी बस्ती वार्ड एक निवासी सफाईकर्मी सुखलाल पर कच्चे मकान की दीवार गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें लगी है। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राकृतिक आपदा से पहुंचे नुकसान की सूचना प्रभावितों ने सभासद रवि रसतोगी को दी। रात को बारिश के बीच सभासद रवि रसतोगी, वालमीकी बस्ती, नहरपार, जीएस कालोनी आदि मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने नुकसान जायजा लेकर विधायक सौरभ बहुगुणा को प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति से अवगत कराया। उन्होंने विधायक को बताया कि हादसे में करीब 10 लोग चोटिल हुये है। सफाईकर्मी सुखलाल के शरीर में हादसे से लगी चोट से करीब 10 टांके लगे है। सुखलाल की बेटी का दस दिन बाद विवाह होना है। उनका घर टूट गया है। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। जीएस कालोनी, नहरपार भी निर्धन परिवारों के घरों पर पड़ी टिन, सीमेंट की चादरे उड़ गई है। बिजली के करीब 12ट्रांस्फार्मरफुक गये हे। 185 पोल टूटे है।शनिवार की सुबह सभासद रवि रस्तोगी, अकरम बेग, मुशीर लारी ने लेखपाल से टूटे मकानों, की सूची तैयार करवायी। लेखपाल अनंत शर्मा ने बताया कि प्रभावितों का राशन भी बर्बाद हुआ हे। उनकी हर संभ्ाव मदद की जायेगी।  

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.