Friday, September 4, 2026

यहां बाघ ने एक और ग्रामीण को बनाया निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ का आतंक थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह ग्राम चुकूम क्षेत्र में बाघ ने एक और ग्रामीण को निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चुकूम निवासी 60 वर्षीय गोपाल राम जंगल में शौच के लिए गए थे। इसी बीच जंगल में बाघ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। बाघ गोपाल राम को मौके से करीब 200 मीटर दूर जंगल में घसीटता हुआ ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपाल राम के परिजन व ग्रामीणों के साथ ही वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल के अंदर करीब 200 मीटर की दूरी पर लहू लुहान हालत में गोपाल राम के शव को बरामद किया। घटना के बाद जहां एक और बाघ की दहशत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वहीं मृतक के परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। घटना रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के अंतर्गत कुनखेत ब्लॉक की है। घटना के संबंध में वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरे लगाने के साथ ही कैमरा ट्रैप लगाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नियमों अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी तथा उन्होंने सभी ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की भी अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.