Friday, September 4, 2026

यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। काशीपुर मार्ग पर तेल मिल के सामने तेज गति से जाते अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस के द्वारा उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चिकित्सालय आ गये और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार आज तड़के काशीपुर मार्ग पर गुजरते लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रातः घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चिकित्सालय आ गये और उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शारदा कालोनी के पास पदमनगर कालोनी निवासी उनके पिता करीब 65 वर्षीय रामानन्द पासवान पुत्र रामदास कुछ दिन पूर्व एक कम्पनी में ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। गत रात्रि वह रोज की तरह खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद परिजन सो गये। प्रातः उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। जब वह अस्पताल आये तो उनके पिता की मौत हो चुकी थी। उनका कहना था कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। मृतक रामानन्द के दो पुत्र सोनू व गुलशन तथा दो पुत्रियां ऊषा देवी व आशा देवी हैं । जिनमें सोनू, ऊषा देवी व आशा देवी का विवाह हो चुका है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.