भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली किच्छा क्षेत्र लालपुर में सडक़ पार कर रहा युवक को डंपर ने रौंद दिया। मौके पर एकत्रित लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब 9 बजे लालपुर में एक युवक सडक़ पार कर रहा। इसी बीच तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब तक आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालपुर चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गल्ला मंडी किच्छा निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई। मृतक की उम्र 30 बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




