Saturday, September 5, 2026

चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बनी पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर का गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मोटरसाइकिल चोर का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
बीते दिनों शहर के मुख्य बाजार, चौराहों व अन्य जगहों से चोरी हुई मोटरसाइकिल का खुलासा करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई थी। टीम ने आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और चोर को चिन्हित किया। जिसके बाद मुखबिर से पुलिस को चोर की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने सुभाष कालोनी के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी सुभाष कालोनी को जाने वाले रास्ते पर एक बिना नंबर प्लेट के एक मोटरसाइकिल सवार आते हुए दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। जिसकी घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिंदुखेड़ा निवासी मनदीप (19) बताया। जिसने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वही पुलिस उसके छोटे भाई की तलाश में लग गई है। इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उ.नि. प्रवीण कुमार, उ.नि. पूरण सिंह, प्रदीप कुमार व पंकज कुमार सहित कानि. जोगेन्द्र, गजेन्द्र, विकास शाह, दिनेश सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.