Saturday, September 5, 2026

सूर्यकुमार यादव बने नए कप्तान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में करेंगे कप्तानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। भारत को हराकर विश्व एकदिवसीय चैंपियन बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ मेजबान टीम के उप कप्तान होंगे।

भारत ने विश्व कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला के लिए चुना है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन और सूर्यकुमार शामिल हैं। श्रेयस अय्यर हालांकि रायपुर और बेंगलुरू में होने वाले अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे और वह गायकवाड़ की जगह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

टी20 सीरीज का शैड्यूल

पहला टी20 मुकाबला : 23 नवंबर (शाम 7 बजे से)

दूसरा टी20 मुकाबला : 26 नवंबर (शाम 7 बजे से)

तीसरा टी20 मुकाबला : 28 नवंबर (शाम 7 बजे से)

चौथा टी20 मुकाबला : 01 नवंबर (शाम 7 बजे से)

पांचवां टी20 मुकाबला : 03 नवंबर (शाम 7 बजे से)

टीम इस प्रकार है

सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.