Saturday, September 5, 2026

यहां बाइक रपटने से युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा माल रोड में हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। बाइक कुछ राहगीरों से टकराने के बाद माल रोड में रपट गई। इस हादसे में जहां बाइक सवार ने दम तोड़ दया। वहीं, दो लोग चोटिल हो गए। इधर घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात चौघानपाटा की ओर एक तेज रफ्तार बाइक आई। इसी दौरान बाइक रंजना होटल के पास सड़क पर रपट गई। इस बीच दो लोग भी चोटिल हो गए। बाइक सवार युवक सड़क पर बाइक के साथ ही कुछ दूरी तक घसीटता हुआ चल दिया।

बाइक सवार की पहचान दिव्यांशु मेर ( उम्र 24 साल) पुत्र संतन सिंह, निवासी ग्राम बैजीटाना, जलना थाना लमगड़ा के रूप में हुई। इस दौरान बाइक सवार सहित अन्य चोटिल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दिव्यांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय नाम एक युवक को हायर सेंटर भेज दिया गया। दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छट्टी दे दी गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.