Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- शत्रु पराजय संभव है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुर्जूगो का आर्शीवाद मिलेगा। मन थोड़ा लो फील करेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं। सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर के निपटाएं। अदरवाइस हाथ से बाहर निकल जाएंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। प्रेम- संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। नकारात्मक विचार आएंगे व्यापार को लेकर। अपनो के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेंगे। स्वंय का स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा

सिंह राशि- जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा न लगाएं। डूबने का डर है। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- आतंरिक ऊर्जा घटती- बढ़ती रहेगी। ज्यादा घटेगा ही बढ़ेगा कम। मन पर दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में बढ़ोतरी के बावजूद भी उतार-चढ़ाव फील करेंगे आप। प्रेम, संतान मध्यम । व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि मान सम्मान पर कोई रिस्क मत लीजिएगा। मानहानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा में कष्ट होगा। कार्य रुक-रुक कर चलेगा। मान-सम्मान पर ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। कालीजी को प्रणाम करते रहे।

कुंभ राशि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम । हरी वस्तु पास रखें।।

मीन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की स्थिति और प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। नौकरी- चाकरी पर भी ध्यान दें। मध्यम समय दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.