Saturday, September 5, 2026

पीएम मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड में कुमाँऊ के जागेश्वर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। पीएम की सुरक्षा को लेकर जागेश्वर में तीन दिन के लिए बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान कोई भी पर्यटक यहां नहीं पहुंच पाएंगे। पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही स्थानीय लोगों का सत्यापन किया है। तीन दिनों में स्थानीय लोगों को ही जागेश्वर क्षेत्र और अन्य स्थानों पर आवाजाही की इजाजत होगी। 11 अक्तूबर को शौकियाथल से जागेश्वर तक 16 किमी सड़क और जागेश्वर धाम जीरो जोन घोषित होगा।

उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह सुबह 11:30 बजे तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ शौकियाथल मैदान में उतरेंगे। उन्हें शौकियाथल से सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। 25 से 30 मिनट जागेश्वर में बिताने के बाद वह करीब दोपहर एक बजे शौकियाथल से आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे।

वही प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन एसपीजी सहित अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियां तैयारी में जुटी हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार यानी आज से जागेश्वर क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आरतोला से जागेश्वर की तरफ आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। तीन किमी के इस दायरे में पुलिस बल तैनात रहेगा। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही के लिए जांच के दायरे से गुजरना होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.