Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को इन दिनों ऐसा ज्ञान प्राप्त हो गया है कि वे किसी भी सिचुएशन को बहुत अच्छे से टैकल कर रहे हैं। जीवन जीने की कला कहते हैं इसे । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संतान की स्थिति टथस्त बनी हुई है, न तो बहुत अच्छी है और न ही बुरी है। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि हो रही है। लेकिन थोड़ा कलह भी आपको परेशान कर सकती है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

जो भी आपने डिजाइन किया है या जो भी आपने सोच रखा है, अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण से उसको आप लागू करिए, लाभ करेगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहने वाला है। वहीं, प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा और लॉटरी जैसी चीजों में बिल्कुल भी पैसे न लगाएं, नुकसान होगा। धन हानि के संकेत हैं। लेकिन रुपए पैसे भी आएंगे बस उन्हें रोक कर रखें। अभी निवेश न करें। बाकी आपका स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम संतान अच्छा है। लाल वस्तु का दान करे।

कर्क राशि

समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि

आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। वहीं, शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। यात्रा में लाभ योग हैं। प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि

राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद भी मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति माध्यम है। व्यापार अच्छा रहने वाला है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

धार्मिक रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। यात्रा का संयोग बन रहा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। वहीं, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

आज का दिन बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, लग रहा है। प्रेम संतान लगभग ठीक-ठाक रहेगा। वहीं, व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि

नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। संपन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। वहीं, प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। सूर्य को जल दें।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए और कवियों के लिए अच्छा समय माना जा रहा है। जो लोग फिल्मों में काम करते हैं और कला फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, व्यापार अच्छा रहने वाला है। शिवजी को प्रणाम करते रहें

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.