Saturday, September 5, 2026

बीजेपी की इस वरिष्ठ महिला नेत्री का हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, भाजपा जिला देहरादून श्रीमती नीलम सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने महानगर कार्यालय में श्रीमती नीलम सहगल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महानगर की पूर्व अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर को लाकर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी ने नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा एवं पुष्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करी।

साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करी एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ यह बात साझा की की भारतीय जनता पार्टी में स्वर्गीय नीलम सहगल जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन कभी भूल नहीं सकता।

महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी ने भी श्रद्धांजलि दी।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी के साथ स्वर्गीय नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि में विधायक खजान दास जी भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल आदित्य चौहान मधु भट्ट रविंद्र कटारिया महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों रतन सिंह चौहान संतोष सेमवाल सुनील शर्मा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी विनोद शर्मा प्रदीप कुमार अक्षर जैन रंजीत सेमवाल शाकूल उनियाल देवेंद्र बिष्ट पंकज शर्मा सौरभ नौटियाल पारस गोयल अंशुल चावला आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.