Saturday, September 5, 2026

यहां रेलवे स्टेशन के कंप्रेसर रूम में लगी आग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। रेलवे स्टेशन में फिटलाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में अचानक लग गई। जिसके चलते लाखों रुपए की रेल संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग पौने नों बजे रेलवे स्टेशन के पिट लाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में से तेज आग की लपेट निकलने लगी। अपरा तफरी के माहौल के बीच रेल कर्मियों ने आग बुझाने की कार्यवाही शुरू की। वहीं उक्त कंप्रेसर रूम से 10 मीटर की दूरी में स्थित यार्ड में खड़ी आईओसी डिपो को पेट्रोलियम पदार्थ लाने वाली रेलगाड़ी को आनन-फानन में वहां से हटाया गया तथा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रेलवे सूत्रों के मुताबिक उक्त कंप्रेसर रूम में रखें लाखों रुपए के रेल उपकरण जलकर राख हो गए हैं। जिसकी सूचना मंडल मुख्यालय को दे दी गई है। इधर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.