Saturday, September 5, 2026

यहां की सबसे बड़ी ठगी, फिर भी खुले आम घूम रहा आरोपी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महानगर के काशीपुर रोड पर सामिया लेक सिटी में सैकड़ों लोगों के साथ हुई ठगी किसी से छिपी नहीं, आम जनता तो छोड़ो,पुलिस प्रशासन भी बखूबी सामिया विल्डर के कारनामों से परिचित हैं। आरोपी पर अब तक धोखाधड़ी के करीब 15 मुकदमे भी दर्ज है। इतने मुकदमे यदि आम आदमी पर दर्ज होते तो पुलिस उसे प्यार से भी ढूंढ निकालती। लेकिन कहावत है की जबर मारे, रोने न दे।

यहां की सबसे बड़ी ठगी, फिर भी खुले आम घूम रहा आरोपी

सामिया लेक सिटी के विल्डर जमील अहमद की भी कुछ ऐसी ही हनक है। 15 मुकदमे के बाद भी वह पिछले 06 माह से पुलिस पकड़ से बहार है। आज तक वह पुलिस के सामने पेश भी नहीं हुआ है। आज शोसल मीडिया में उसका फिर एक कार्यक्रम में फोटो वायरल हुआ है। बताया जा रहा की यह कार्यक्रम शुक्रवार को रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित हुआ है। जिसमें क्षेत्रिय विधायक शिव अरोरा और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी शामिल हुई है।

इससे पहले धोखाधड़ी के आरोपी की फोटो देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में भी वायरल हुई थी। यानि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उसे किसी का खौफ नहीं है। मुकदमे तो सिर्फ दिखावा है,यह कहा जाए तो भी ग़लत नहीं होगा।

आपको बता दें कि रुद्रपुर के काशीपुर रोड दानपुर में काटी गई सामिया लेक सिटी में सैकड़ों लोगों की मेहनत की कमाई पर यह विल्बर वर्षों से कुंडली मारे बैठा है, जिसमें तमाम, सेना, पुलिस, पीएसी, प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों भी शामिल हैं।100 के करीब मामले रेरा कोर्ट में चल रहे,15 धोखाधड़ी के मामलों में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के पास अभी भी बड़ी संख्या में शिकायते मौजूद हैं। कालौनी का पूर्व डायरेक्टर सगीर खान और एक कर्मचारी पिछले पांच माह से जेल में हैं। धोखाधड़ी के मामले में कंपनी के मालिक जमील अहमद और कई कर्मचारियों पर भी केस है।

तहसील प्रशासन कालौनी की काफी जमीन कुर्क कर चुका है पीड़ित लोग लगातार कार्यवाही की मांग के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन उन्हें न्याय की उम्मीद बेमानी साबित हो रही है

अब से करीब पांच माह पूर्व एस एसपी मंजूनाथ टीसी ने लालकुआं के एक ही परिवार से हुई करीब 60 लाख की धोखाधड़ी में सामिया लेक सिटी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया था,तब उन्होंने एसआईटी का गठन भी किया। उन्होंने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की भी बात कही थी। लेकिन तब से पुलिस लगातार बैकफुट पर नजर आ रही। आरोपी लगातार पुलिस के साथ चूहा बिल्ली का खेल खेल रहा है।

सामिया प्रबंधन का पक्ष भी आया समाने।

सैकड़ों लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के बाद भी कालौनी प्रबंधन अपने आपको पाक साफ बता रहा है। कंपनी के नवनियुक्त जनरल मैनेजर मरगूब `त्यागी ने बताया कि कोई किसी प्रकार की ठगी किसी के साथ नहीं की गई है माननीय कोर्ट में झूठे आरोप लंबित हैं प्रत्येक व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अधिकार हमारे देश का संविधान देता है

सामिआ लेक सिटी उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी निजी आवासीय परियोजना है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.