Saturday, September 5, 2026

भारत में पाकिस्तान की युवती के भटकने की कहानी निकली झूठी,मुरादाबाद पुलिस ने किया खुलासा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पाकिस्तान से भारत में अपनी सहेली से मिलने पहुंची एक नाबालिक युवती के भटकने की कहानी झूठी निकली है,युवती मूल रूप से पाकिस्तान की नही मेरठ की रहने वाली है जिसकी मेरठ में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज हैं। मुरादाबाद पुलिस ने आज इस सनसनीखेज मामले का खुलासे में पता चला है कि युवती मानसिक तौर पर भी बीमार है।

आपको बता दें पाकिस्तान के कराची की रहने वाली एक नाबालिग युवती देहरादून रेलवे स्टेशन में मुरादाबाद के समाज सेवी को गुमसुम अवस्था में मिली थी जिसने पूछताछ में समाज सेवी को बताया था के वह पाकिस्तान के कराची से यहां अपनी सहेली से मिलने पहुंची है जहां रास्ते में उसका सामान चोरी हो गया जिसमे उसके मोबाइल व सहेली का एड्रेस भी है।

मुरादाबाद के समाजसेवी निखिल शर्मा उसको परेशान व दुखी देखकर मुरादाबाद ले आए जहां उन्होंने लड़की को मुरादाबाद जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

पाकिस्तानी लड़की के यहां भटकने की खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया जिसके बाद जीआरपी, एलआईयू,इंटेलिजेंस की टीम ने बारी बारी जब लड़की से पूछताछ करी तो उसकी बातो में कई झोल नजर आए जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने आस पास के थानों में युवती के गुमशुदा होने के बाबत जानकारी जुटाई तो पता चला मेरठ में एक 17 साला युवती के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज है जो मानसिक रूप से बीमार है।

मुरादाबाद पुलिस ने मेरठ में गुमशुदा युवती के भाई को मुरादाबाद बुलाकर जब लड़की के सामने किया तो उसे वह पहचान गया जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्यवाही कर युवती को मेरठ निवासी उसके भाई को सौंप दिया गया।

यूपी मुरादाबाद के थाना कटघर निवासी समाजसेवी निखिल शर्मा ने बताया है कि वह शिमला से लौट रहे थे कि देहरादून में उन्हें परेशान हालत में एक लड़की दिखाई दी जिसकी परेशानी समझ कर मदद करने के लिहाज से उससे बात की तो उसने खुद को पाकिस्तान के कराची के कलीमाबाद इलाके की निवासी बताते हुए अपनी आपबीती सुनाई,लड़की ने बताया वह इंडिया में अपनी दिल्ली निवासी सहेली से मिलने आई थी लेकिन इस बीच उसका सामान चोरी हो गया। चोरी गए समान में ही उसका मोबाइल फोन तथा सहेली का पता भी था।

लड़की ने बताया कि उसे दिल्ली निवासी अपनी सहेली के पास जाना था, लेकिन वह भटक कर देहरादून पहुंच गई। फिलहाल भटक रही लड़की को चाइल्ड लाइन से कोई मदद न मिलने पर जीआरपी के सुपुर्द किया गया है जहां जीआरपी अब उससे पूछताछ करने के साथ साथ नाबालिग लड़की के पाकिस्तानी मूल की होने की वजह से खुफिया एजेंसियों को भी जीआरपी द्वारा सूचना दे गई जिसके बाद अब खुफिया एजेंसियों से जुड़े अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर नाबालिक लड़की और उसे लाने वाले समाजसेवी से पूछताछ में जुटे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.