Monday, November 2, 2026

यहां आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने किया ढेर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। श्रीनगर से 10 किमी दूर स्थित विकास खंड खिर्स के ढिकाल गांव में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। गुलदार ने बीती पांच सितंबर को एक चार साल की बच्ची को निवाला बनाया था। इसके बाद से ही गुलदार की खोज की जा रही थी।

सोमवार रात करीब सवा नौ बजे गश्त कर रही टीम पर गुलदार ने हमला कर दिया। गश्ती टीम ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की तो गुलदार की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए उपप्रभागीय वनाधिकारी व दो वन क्षेत्राधिकारियों की एक संयुक्त जांच समिति बनाई गई है। जिससे घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा सके। बताते चलें कि दादी का हाथ पकड़कर घर के पास खड़ी एक चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला था। दादी ने बच्ची को गुलदार के जबड़े से छुड़ाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। इस दौरान भीड़ को आता देखकर गुलदार बच्ची को वहीं छोड़ भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी लक्की शाह ने बताया कि क्षेत्र में पोखड़ा, पौड़ी व पैठाणी की तीन टीमें तैनात करने के साथ ही दो पिंजरे भी लगाए गए थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.