Saturday, September 5, 2026

यहां बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केयरटेकर के साथ ही परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा ने कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम सरीखा भवन बनाया हुआ है। वह सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को फिर निकल जाते थे।आश्रम में नरेंद्र कुमार नाम का एक कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्यरत है। घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार की दोपहर बाद नरेंद्र बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे। अशोक नजर नहीं आ रहे थे। उसने उन्हें आवाज लगाई और जब अंदर की तरफ बढ़ा तो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। वह तुरंत भाग कर शिवलोक कॉलोनी पहुंचा। जहां उसने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। कनखल में रहने वाली उनकी बेटी दीप्ति भी आश्रम पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से हत्या बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.