Saturday, September 5, 2026

मोरक्को में भूकंप से 296 लोगो की मौत, देर रात भूकंप ने मचाई तबाही!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मोरक्को में शुक्रवार देर रात भूकंप से करीब 296 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, भूकंप के झटके इतने ज़बरदस्त थे जिसके कारण मोरक्को दहल गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 लोग घायल बताये जा रहे है सूत्रों की माने तो मरने वालो का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा।

यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए भूकंप इतना तेज़ था की लोगो के बिच अफरा तफरी मच गई। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है।भूकंप की झटके की वजह से मलबा संकरी गलियों में बिखरा पड़ा था और लोगों के घरों के सामान अलमारियों से गिर गया लोग घरो के बहार बैठे है ,ढेरो बिल्डिंगे और घर ध्वस्त हो चुके है।

अफ्रीकी देश मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.