Saturday, September 5, 2026

यहां स्कूल में छात्रों से साफ करवाया गया शौचालय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उधर, प्रधानाध्यापिका का कहना है कि सफाई कर्मचारी न होने पर शौचालय को धुलवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार का है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाहर पीली में प्रधानाध्यापिका की ओर से छात्रों से शौचालय को साफ कराया गया। किसी ने छात्रों का शौचालय साफ करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताते चलें कि वायरल वीडियो में बच्चे यूनिफॉर्म में बाल्टी, झाड़ू और ब्रश से शौचालय को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान रूबी देवी के पास जब यह वीडियो पहुंची तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि छात्रों से शौचालय की सफाई कराना बेहद गंभीर मामला है। जिसके लिए उनकी ओर से अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। स्कूल में घास, झाड़ियां उगी हुई हैं। स्कूल में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी खराब रहती है। उसे बनाने और परोसने में स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जाता है।

तो वहीं वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापिका नीलम मलिक का कहना है कि स्कूल के शौचालय में भिरड़ लगी होने पर उन्हें जलाया गया था। जिससे शौचालय काला होने पर छात्रों से शौचालय की धुलाई कराई गई है, क्योंकि, स्कूल में कोई सफाई कर्मी नहीं है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.