Saturday, September 5, 2026

यहां बोरे में मिला खून से सना महिला का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा में एक महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवा कर देखा तो उसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।जानकारी मिली है कि जिस 50 वर्ष में महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.