Saturday, September 5, 2026

सीएम धामी ने किया ऐलान,14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियो को मिलेंगे हर माह 2 हजार रुपये

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। साल में 29 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। ताकि खेल को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को मोटिवेट किया जा सके। इसी क्रम में आज देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को मोटिवेट किए जाने के लिए “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ किया। यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

दरअसल, हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल के कैरियर में करीब एक हजार से ज्यादा गोल किए है। साथ ही कई बार गोल्ड मेडल भी जीते थे।

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” के तहत प्रदेश के 14 से 23 साल के चयनित खिलाड़ियों को दो हजार रुपए प्रति महीना प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही हर साल दस हजार रुपए खेल का सामान खरीदने के लिए दिया जाएगा।

वही, सीएम धामी ने खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के महानतम खिलाड़ियों में से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। लिहाजा, आज भी ध्यानचंद से प्रेरणा ले रहे है।

हॉकी खेल को दुनिया में मेजर ध्यानचंद ने उस समय ऊंचाई पर पहुंचाया जब सुविधाएं न के बराबर थी। ध्यानचंद ने न ही अपना हौसला टूटने दिया और ना ही देश वासियों की उम्मीदें टूटने दी। आज देश में समर्थवान खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है।

खेलो को बढ़ावा देने के लिया सरकार हर संभव बढ़ावा दे रही है। राज्य के प्रतिभाशाली और उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की योजना शुरू की थी। इसी क्रम ने खेल और खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई जिसमे बड़े प्रावधान किए गए है। ताकि उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में मॉडल बने। साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि लगातार प्रयास करते रहने से कठिन से कठिन चीजे सरल हो जाती है। लिहाजा, विकल्प रहित संकल्प से मंजिल प्राप्त होगी।

खेल मन्त्री रेखा आर्य ने कहा कि आप सभी बच्चों को यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि आज हमारी सरकार ने “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का भी शुभारंभ किया है ,इस योजना के तहत हम अपने 14 से 23 वर्ष के बच्चों को प्रतिमाह 2 हजार की धनराशि उपलब्ध कराएंगे! और राष्ट्रीय खेलों में सबसे ज्यादा मैडल व पदक हमारे उत्तराखंड के आएंगे!

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजांनदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार,निदेशक जितेंद्र सोनकर, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे!

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.