Saturday, September 5, 2026

पिकअप से टकराई स्कूटी दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है राष्ट्रीय राजमार्ग दो गांव के नज़दीक स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है काठगोदाम थाना क्षेत्र के भुजियाघाट के पास टूटापहाड़ में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल से आ रहे युवकों की स्कूटी यूके 04 एएफ 2440 और पिकअप की भिड़ंत हो गयी, जिसमें पिकअप के नीचे आकर दोनों युवक कुचल गये। पुलिस ने पिकप के नीचे से एक युवक को बाहर निकाला। वहीं दूसरे युवक को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

दोनों युवक काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआदूँगा के रहने वाले हैं पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है मौके पर परिजन भी पहुंच चुके हैं पूरे मामले में पुलिस पोस्टमार्टम कि करवाई कर रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.