Saturday, September 5, 2026

अगर आप भी 15 अगस्त के कार्यक्रम शामिल में होने लाल किला जा रहे हैं तो ये सामान ले जाने से बचें

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के लगभग 200 साल की गुलामी से आजादी मिली थी। उस दिन पूरे देशभर में जश्न मनाया गया था। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था और आज भी मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में ही होता है। प्रधानमंत्री लालकिला पर झंडा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम में तमाम वीआईपी लोगों के साथ-साथ आम जनता भी शामिल होती है।

लाल किला कार्यक्रम में आम लोग भी होंगे शामिल

सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी बीच पुलिस ने लाल किला पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए हैं। पुलिस ने कहा है कि जो लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं वह अपने साथ निम्नलिखित चीजें लाने से बचें।

कैमरा

दूरबीन

रिमोट कंट्रोल कार की चाबी

छाता

हैंडबैग

ब्रीफकेस

रेडियो

बीड़ी-गुटका और सिगरेट

टिफिन बॉक्स

पानी की बोतल

लंच बॉक्स

ड्रोन उड़ाने पर भी लगी रोक

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ड्रोन, हॉट बैलून, हैंग ग्लाइडर्स, यूएवी, रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट्स और एयरक्राफ्ट जैसे हवा में उड़ने वाले साधनों पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.