Saturday, September 5, 2026

यहां एक दंपत्ति को सेल्फ़ी लेना पड़ा भारी, अचानक आई लहर में डूब गई शख़्स की पत्नी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज के इस वक्त में सेल्फी ट्रेंड में है। सेल्‍फी का जुनून आजकल युवाओं के सिर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि कई बार जान तक के लाले पड़ जाते हैं। और ये सेल्फी कब मौत का कारण बन जाए ये कोई नहीं जानता। कई बार लोगों को ये बहुत भारी पड़ जाता है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना मुंबई के बांद्रा से सामने आई है। जहाँ सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई।

दरअसल मुंबई के बांद्रा में एक कपल अपने बच्चों के साथ वीकेंड पर फन के लिए बांद्रा के बैंडस्टैंड गया था। समुद्र के किनारे रखे बड़े से पत्थर पर बैठकर यह कपल वीडियो बनवा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज लहर में कपल बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। वीडियो में बच्चे मम्मी-मम्मी चीखते सुनाई दे रहे हैं। लोग वीडियो बना रहे हैं और कपल पानी में बह गया। इस घटना का वीडियो हर किसी को झकझोर रहा है।

तीन बच्चों और पति के साथ महिला गई थी पिकनिक पर

आपको बतादें पुलिस ने बताया कि महिला का नाम ज्योति सोनार था। वह मुंबई के गौतम नगर के रबाले की रहने वाली थी। वह अपने पति मुकेश सोनार और तीन बच्चों के साथ बांद्रा के बैंडस्टैंड पर पिकनिक मनाने गई थी। मुकेश एक प्राइवेट कंपनी में तकनीशन हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.