Friday, September 4, 2026

महिला ने टॉयलेट में बहा दी 50 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी, तभी पीछे-पीछे आ गई पुलिस… फिर क्या हुआ?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हैदराबाद के एक डेंटल एंड स्किन क्लिनिक में काम करने वाली महिला ने 50 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी चुराने के आरोप में पकड़े जाने के डर से टॉयलेट में बहा दिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पॉश जुबली हिल्स में एक डेंटल क्लिनिक की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र कुमार अग्रवाल की बहू 27 जून को जांच के लिए क्लिनिक गई थी।

क्लिनिक में भूल गई थी हीरे की अंगूठी

चेकअप के दौरान महिला ने अपनी हीरे की अंगूठी निकालकर साइड टेबल पर रख दी। हालांकि, वह चेकअप के बाद अंगूठी लेना भूल गई और क्लिनिक से चली गई। घर लौटने के बाद महिला को एहसास हुआ कि वह अपनी अंगूठी वापस लाना भूल गई है और वह क्लिनिक पहुंची। हालांकि, उसे अंगूठी नहीं मिली और क्लिनिक के कर्मचारियों से पूछताछ का कोई नतीजा भी नहीं निकला।

पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज की जांच

इसके बाद नरेंद्र कुमार ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और क्लिनिक के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। क्लिनिक में काम करने वाली महिलाओं में से एक ने जांचकर्ताओं को बताया कि किसी ने उसके पर्स में टिशू पेपर में लपेटी हुई अंगूठी रख दी थी और उसने उसे कमोड में बहा दिया।

पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड से अंगूठी बरामद कर ली। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। संदेह है कि उसने मेज से अंगूठी उठाई थी। लेकिन, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह घबरा गई। पकड़े जाने के डर से उसने अंगूठी टॉयलेट में फेंककर फ्लश कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.