Saturday, September 5, 2026

पत्नी से अफेयर का शक, गुस्साए पति ने अपने दोस्त का रेता गला और पी गया खून, वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कर्नाटक से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त का गला रेत दिया और फिर उसका खून पी लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स को शक था की उसकी पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह रही कि दोस्त बच गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

दोस्त का गला रेतने से लेकर खून पीने तक की भयावह घटना को एक गवाह ने कैमरे में कैद कर लिया है। बता दें, यह पूरी वारदात कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।

दोस्त को मिलने के बहाने बुलाया

विजय ने अपने दोस्त मारेश को मिलने के लिए अपने पास बुलाया। मारेश जब विजय के पास पहुंचा तो दोनों के बीच बहस होने लगी। इस बीच विजय बहुत गुस्से में आ गया और कथित तौर पर मारेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच एक गवाह ने अपने मोबाइल से पूरे वारदात को कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल मारेश जमीन पर लेटा हुआ है और विजय नीचे झुककर मारेश के गले से बह रहे खून को पी रहा हैं। वह घायल शख्स को मुक्का मारते और थप्पड़ मारते भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.