Saturday, September 5, 2026

यहां बिजली चोरी करने वाले 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। टीम के अधिकारियों द्वारा खेड़ा, प्रीत विहार व पहाड़गंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

टीम ने शांति कालोनी में पवन कुमार, श्रीपाल सिंह, खेड़ा कालोनी ने जाकिर, अफसरी बेगम, प्रीत विहार कालोनी में गुलवेज, पंचवटी कालोनी में प्रवेश गुप्ता, रिंकी भटनागर व प्रीत विहार में महेंद्र एवं नीरवती के घर पर छापेमारी की है। जहां पाया कि उक्त लोगों द्वारा केबिल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विजिलेंस टीम में एसडीओ अंशुल मदान, जेई पारुल कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शरद चौधरी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.