Saturday, September 5, 2026

धौराडाम में डूबने से युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा ।दोस्तों के साथ धौराडाम में नहाने गया युवक गुरूवार शाम को डाम में डूब गया। जिससे दोस्तों में हड़कम्प मच गया। रात होने पर रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया। सुबह गोताखोरों ने युवक की तलाश की काफी देर प्रयास के बाद उसका शव बरामद हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जानकारी के अनुसार गऊघाट किच्छा निवासी 22 वर्षीय रिजवान उर्फ फुरकान पुत्र अशफाक गुरूवार शाम को दोस्तों के साथ घैराडाम में नहाने गया था। इस दौरान वह डूबने लगा तो दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां जुट गये। लोग कुछ कर पाते तब तक वह लापता हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रात होने के कारण सर्च अभियान ज्यादा देर नहीं चल पाया। सुबह जल पुलिस के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी देर सर्च अभियान चलाया जिसके बाद युवक का शव बरामद हो गया। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.