Saturday, September 5, 2026

यहां आग लगने से महिला और उसके पांच बच्चों की जलकर हुईं मौत, गांव में मातम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और पांच बच्चे शामिल हैं। आग लगने का कारण अज्ञात है। देर रात हुये इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है। डीएम, एस एस पी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये। ये दर्दनाक हादसा कुशीनगर जिले में देर रात हुआ। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाने के उर्दहा गांव में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में महिला और उसके 5 बच्चे शामिल हैं। घटना के वक्त पिता नवमी घर के बाहर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने 5 बच्चों को लेकर घर के अंदर सो रही थी। सोते समय आग लगने से संगीता और उसके 5 बच्चे घर के अंदर फंस गए, जिससे सभी की मौत हो गई। मृतको मे संगीता उम्र 38 वर्ष उसके बच्चे 10 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय लक्ष्मीना, 3 वर्षीय रीता, 2 वर्षीय गीता और 1 वर्षीय बाबू की जलकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए डीएम रमेश रंजन ने बताया कि रात करीब 12 यह घटना घटी। वार्ड निवासी नौमी सरजू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय घर के अंदर नौमी सूरज की पत्नी और पांच बच्चे थे, जिनकी जलने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के बाद घर के अंदर जांच-पड़ताल की। टीम को वहां पर छह शव जली अवस्था में मिले। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.