Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह का निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलिस विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है पौड़ी जिले में तैनात उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे।

उत्तराखंड पुलिस के एसआई पुष्पेन्द्र सिंह का भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है। सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे और इस बीच एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह हरिद्वार जिले के लक्सर के रहने वाले थे। उनके निधन के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.