Saturday, September 5, 2026

मां की हत्यारी निकली बेटी, शव को ट्राली में लेकर पहुंची थाने, देखिये क्या है वजह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अपनी ही मां की हत्या करने के बाद महिला खुद ही थाने जा पहुंची, और पुलिस के सामने खुद को सरेन्डर किया, लेकिन महिला ने हत्या का जुर्म कबूलने के साथ ही वारदात को अंजाम देने के पीछे जो कारण बताये वो बेहद ही चौंकाने वाला है, तो आप खुद ही पढिये की क्यों बेटी ने की अपनी मां की हत्या।

मामला बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट का है है जहां 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया गया है कि महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली में भरा और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.