Saturday, September 5, 2026

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, वोरूद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय किसान मोर्चा जिला इकाई द्वारा मोदी मैदान से विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुंडीर के साथ विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अनिल चौहान, रैली संयोजक धीरेन्द्र मिश्रा, रामप्रकाश गुप्ता, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, मीडिया संयोजक मोहन तिवारी आदि वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पुण्डीर ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह से सफल हो रही है। देश हर क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। आज विश्व के कई देश भारत के तेजी सेे हो रहे विकास से काफी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.