Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड में स्वाह होने से बचाई अग्निशमन विभाग ने 2626 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सूचना अधिकार के अन्तर्गत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध सूचना से हुआ खुलासा।

उत्तराखंड में स्वाह होने से बचाई अग्निशमन विभाग ने 2626 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति

वर्ष 2001 से 2022 तक 22 वर्षों में उत्तराखंड में 37254 अग्नि काण्डो में 545 करोड़ 61 लाख 34 हजार 381 रू. की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है वहीं इन अग्निकाण्डो में 2626 करोड़ 68 लाख 89 हजार 633 रू. की सम्पत्ति को बचाया गया है। 2016 से 2022 तक 33 अग्निकाण्डों की घटनायें असत्य भी पायी गयी है।

यह खुलासा उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध करायी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से उत्तराखंड में फायर की घटनाओं व उससे हुये अनुमानित नुकसान की वर्षवार सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपनिदेशक (तकनीकी) अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड ने 2001 से 2022 तक घटित अग्निकाण्डों का विवरण उपलब्ध कराया।

श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2001 से 2022 तक उत्तराखंड में कुल 37287 आग की घटनायें हुयी है जिसमें 2016 से 2022 तक 33 घटनायें असत्य पायी गयी तथा कुल आग की घटनायें 37254 हुई है। इसमें अनुमानित जोखिम सम्पत्ति रू. 545 करोड़ 61 लाख 34 हजार 381 रू. की थी जबकि 2626 करोड़ 68 लाख 89 हजार 633 रू. की सम्पत्ति बचाई गयी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.