Saturday, September 5, 2026

एडवोकेट आरपी सिंह को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आर०पी०सिंह को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

यह घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा  द्वारा किच्छा में एक कार्यक्रम के दौरान की गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला बार एसोसिऐशन उधम सिंह नगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आर०पी० सिंह लगातार कांग्रेस के विधि सम्बन्धित कार्यों में लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं तथा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गाँधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तराखण्ड प्रभारी मा० देवेन्द्र यादव जी के हाथों को मजबूत करने में अपना सहयोग देते रहेंगे एवं अपने क्रियाकलापों से उत्तराखण्ड व आस-पास के क्षेत्रों में व अधिवक्ताओं के बीच में कांग्रेस के हित में कार्य कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगें। इस दौरान एडवोकेट आर०पी० सिंह ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष विधि कांग्रेस उमेश जोशी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ०गणेश उपाध्याय सहित अन्य सभी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.