Friday, September 4, 2026

चारधाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चारधाम यात्रा में शासन और प्रशासन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी नजर बनाए रखता है। चारधाम यात्रा पर आने वाले कई तीर्थयात्रियों की स्वस्थ्य कारणों से मौत हो जाती है। इस साल भी ये आंकड़ा 9 पहुंच गया है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश निवासी संजना बाई पंवार(75) पत्नी नाथू सिंह पंवार यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। इस बीच जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह का एक मामला भी सामने आया है। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप बालासाहेब डेगडु जैन(73) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासि बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.