Saturday, September 5, 2026

राजधानी दून में कैब ड्राइवर ने किया युवती से बलात्कार

Share

Advertisement

देवभूमि को शर्मशार करने वाली घटना शुक्रवार को सामने आई है। चंडीगढ़ की एक युवती से देहरादून में टैक्सी चालक ने दुष्कर्म किया। युवती चंडीगढ़ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी और बृहस्पविार देर रात शिमला बाईपास के पास वह एक टैक्सी में बैठी थी।

रात में कार चालक ने शिमला बाईपास से आईएसबीटी के रास्ते में युवती से बदतमीजी करनी शुरू दी। युवती से दुष्कर्म के बाद उसका बैग लूट आरोपी फरार हो गया। किसी तरह युवती आईएसबीटी पहुंची और दोस्त को बुलाकर सारी बात बतई। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.