Saturday, September 5, 2026

जासूसी के आरोप में डीआरडीओ का एक वैज्ञानिक गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट को देता था गोपनीय जानकारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पाकिस्तानी एजेंट के साथ जानकारी पहुंचाने का आरोप है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बताया कि डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था

वैज्ञानिक पुणे में डीआरडीओ के ब्रांच में काम कर रहा था। जांच में व्हाट्सएप संदेशों, वॉयस कॉल, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के गुर्गों के साथ संपर्क का पता चला।

देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप

एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

मामला हनीट्रैप से जुड़ा

एटीएस अधिकारी ने कहा कि यह मामला हनीट्रैप का है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.