Saturday, September 5, 2026

प्रियंका गांधी महिला रेसलर से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं: बजरंग पुनिया ने कहा-पुलिस परेशान कर रही, रात में बिजली काटी; बृजभूषण पर 2 FIR दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। रेसलर बजरंग पूनिया ने सुबह आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस परेशान कर रही है। रात में खाना खाते वक्त बिजली काट दी गई। वहां खड़े पानी के टैंकरों को भी ले जाया गया। पब्लिक टॉयलेट को भी पुलिस ने दूसरी जगह भिजवा दिया।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंच गई हैं। इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली – दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।

ब्रजभूषण ने कहा- मैं इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन… FIR दर्ज होने के बाद बृजभूषण शरण ने शुक्रवार देर रात कहा कि अगर धरना दे रहे पहलवान इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। मगर, अपराधी बनकर नहीं दूंगा। अब ये कहेंगे कि इनका कार्यकाल तो खत्म हो गया है, अब इस्तीफे से क्या होगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा

रेसलर का आरोप- हमें नजरबंद किया, धमकाया भीजंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर ने आरोप लगाया कि जब बजरंग ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें। पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। मौके से मीडिया कर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए। जो अंधेरे में बिना बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।

WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR: एक POCSO एक्ट में दूसरी अन्य बालिग खिलाड़ियों के आरोपों पर दर्ज की गई।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.