Saturday, September 5, 2026

यहां इस रिजार्ट को सील करने की तैयारी पूरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। प्रदेश में रिजॉर्ट के नाम पर अय्याशी का अड्डा चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती दिखाई आपको बता दें की जिले के सहसपुर के होरावाला स्थित संजीवनी रिजार्ट में चल रही अय्याशी में चलते अब इस रिजॉर्ट को सील करने के लिए पुलिस ने संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें की बीते 10 अप्रैल को इस रिजार्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई थी। इस दौरान आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें की देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने मीडिया को बताया कि संजीवनी रिजार्ट प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, इसमें रिजार्ट को सील करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। बीती 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस रिजार्ट में अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा था।बता दें की इस दौरान एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। जबकि अन्य कमरों में 15 युवतियां थी। युवतियों ने बताया कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जबकि, दीपक निवासी सोरना डोबरी सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली चंडीगढ़ को पकड़ा गया था।इस दौरान कई मौके से फरार हो गए थे। बताया की रिजार्ट के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। पता चला कि रिजार्ट लीज पर दिया गया था। वहीं संचालक अमित गर्ग फरार हो गया था। रिजार्ट में मिले रजिस्ट्रर में सात अप्रैल के बाद किसी की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने होटल में अवैध गतिविधियों के साक्ष्य जुटाए और आरोपितों के बयान के आधार पर रिजार्ट को सील करने की संस्तुति की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.