Saturday, September 5, 2026

पर्यटकों की कार में लगी आग, कूद कर बचाई जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भीमताल जा रहे पर्यटकों की कार में आग लग गई। मामला भीमताल के जंतवाल गांव के पास का है। कार में सवार सभी पर्यटक वक्त रहते बाहर निकल गए और हादसा होने से बच गया। इस दिनों नैनीताल जिले में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

कार में आग लगने के बाद भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर जाम लग गया था। दमकल विभाग के कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया गया और फिर पुलिस ने जाम को हटाया। कार में आग कैसे लगी, इसका कारण सामने नहीं आया है। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। कार में सवार दो महिला और दो पुरुष थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.