Saturday, September 5, 2026

सूडान में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी हेतु डीएम पंत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सूडान संकट के कारण सूडान में फरों भारतीय नागरीकों की सकुशल वापसी हेतु जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने नंबर जारी किया है।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिको की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग कराने के लिए उनके विवरण संकलित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अन्तर्गत निवास कर रहे ऐसे नागरिक जिनके परिजन सूडान में फसे हुये हैं। उनके परिवार के समस्त सदस्यों के नाम पासपोर्ट नम्बर और सूडान सम्पर्क नम्बर वट्सएप नम्बर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन का पूर्ण पता सम्भव हो तो जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कार्यालय के कन्ट्रोल रूम के नम्बर 05944-250250 / 250719 टोल फ्री नं0 1077 email-ddmausn@ gmail.com पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना शासन को उपलब्ध कराते हुये भारत सरकार को प्रेषित की जायेगी, जिससे सूडान में फसे भारतीय नागरीको को सकुशल वापसी हेतु देशवासियों द्वारा एंबेसी के माध्यम से आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.