Saturday, September 5, 2026

पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड के व्यापारी की हत्या की योजना बनाने वाले आतंकी अर्श डल्ला के दो साथी को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले काशीपुर में एक व्यापारी की हत्या की योजना बनाने वाले आतंकी अर्श डल्ला के दो साथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आपको जानकारी के लिए बता दें की पंजाब पुलिस ने आतंकी अर्श डल्ला और गैंगस्टर सुखा दुन्नेके के साथ जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तराखंड में टारगेट किलिंग करने वाले थे। वहीं डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी। बता दें की इन पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिमला सिंह निवासी गांव गरांघना, जिला मानसा और हरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव भडोलियांवाली, जिला फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुई है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल .32 बोर, देसी कट्टा, कारतूस और मैगजीन सहित एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। इसके साथ ही 1.90 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है, जो सुनियोजित हत्या के लिए मुहैया करवाई गई थी।

आपको बता दें की डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलीजेंस बठिंडा ने जिला पुलिस के साथ मिलकर गांव जस्सी पौवाली में नाका लगाया। शिमला सिंह अपने दोस्त को मिलने जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। एआईजी सिमरतपाल सिंह ने बताया कि शिमला सिंह ने खुलासा किया कि अर्श डल्ला ने उसे काशीपुर के एक व्यापारी को मारने के लिए कहा था और लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपने साथी साधु सिंह, जो इस समय हलद्वानी जेल में बंद है, को मिलने के लिए कहा था। बता दें की अर्श डल्ला ने इस सुनियोजित हत्या को अंजाम देने के लिए शिमला सिंह को 7 लाख रुपये 4 लाख और 3 लाख की दो किश्तों में भेजे थे। एआईजी ने बताया कि आरोपी शिमला सिंह ने सुखा दुन्नेके के कहने पर अज्ञात व्यक्ति को 4 लाख रुपये दिए थे और इस कत्ल को अंजाम देने के लिए छह हथियारों का प्रबंध करने के लिए हरजीत सिंह उर्फ गोरा को 3 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने हरियाणा पुलिस की मदद से हरजीत गोरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पूछताछ जारी है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.