Saturday, September 5, 2026

प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मचा बड़ा बवाल, प्रिंस ने खुद बाथरूम में छिपकर बचाई जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। पंजाब के फेमस सिंगर प्रिंस नरूला के रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में कार्यक्रम में हंगामा हो गया। आपको बता दें की इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे को देख पंजाबी सिंगर ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई।

आपको बता दें की इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। इसको शहर के ही एक व्यक्ति ने आयोजित किया था। जैसे ही पंजाबी सिंगर के आने की खबर आसपास के लोगों को मिली तो होटल में भीड़ उमड़ने लगी।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के समर्थकों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए हमला कर दिया, जिससे कार्यक्रम में पहुंचे कुछ लोग चोटिल हो गए।

आपको बता दें की इस कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गायक कार्यक्रम छोड़कर बाथरूम में जा छिपे और अपनी जान बचाई। वहीं इसकी सूचना पर रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर व रम्पुरा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरि पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.