Friday, September 4, 2026

प्रीतम बोले: बयानबाजी में सबको संतुलन बनाने की जरुरत हैं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कांग्रेस में बड़े नेताओं का झगड़ा सुलझाने के लिए अब पर्यवेक्षक के रुप में पीएल पुनिया आ रहे है माना जा रहा है 14 अप्रैल या 15 अप्रैल को देहरादून आ सकते है आपको बता दें उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेता लगातार बयान बाजी दें रहे थे।

जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने दिल्ली में शिकायत की जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने पीएल पुनिया को पर्यवेक्षक बनाया है वही पीएल पुनिया के पर्यवेक्षक बनाए जाने के फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि पीएल पुनिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है इसकी जानकारी संगठन को होगी। लेकिन अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत है वही बयानबाजी को लेकर मामले में प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा की इसमें सबको संतुलन बनाने की जरुरत है अगर संतुलन बनाया रखा जाएगा तो किसी को बयानबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.