Saturday, September 5, 2026

शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम धामी बोले, प्रदेश में हजार से अधिक मज़ार, खोदने पर नहीं मिले अवशेष

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज में 95 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके पश्चात सीएम धामी ने आभार रैली को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे जनसंख्या असंतुलन को लेकर चिंता जाहिर की तथा इसके लिये विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद को लेकर सख्ती बढ़ा दी जाएगी। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से ज्यादा जगह मजार बना दी हैं। जब खोद के देखा गया तो उसके नीचे किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। ऐसे में प्रदेश में लैंड जिहाद को किसी भी कीमत में नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग किसी के विरोधी नहीं हैं। लेकिन तुष्टिकरण भी नहीं होने देंगे। इसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, आयोजक विधायक बंशीधर भगत आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कालाढूंगी ने निहाल नदी पर डबल लेन पुल, लदूवागाड़ झरने को पयर्टन स्थल विकसित होगा, उप मंडी समिति की स्थापना, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण आदि की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.