Saturday, September 5, 2026

घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बच्चे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर लगी आग से चार बच्चे जिंदा जल गए। मरने वाले बच्चों में सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) है। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज भी सुनी गई।

वहीं चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज विकासखंड चकराता के तहसील त्यूणी हुए भीषण अग्निकांड में चार मासूम बच्चों की हुई दुःखद मृत्यु का समाचार बेहद ही पीड़ादायक है।

मैं ईश्वर से हादसे के मृतकों की आत्मशांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।। सरकार व प्रशासन पीड़ित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता प्रदान करते हुए हादसे के मृतकों के परिजनों को यथोचित मुआवजा तथा अग्निकांड में हुए नुकसान की यथाशीध्र क्षतिपूर्ति दे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.