Saturday, September 5, 2026

9वें स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में वह दुनिया के 9वें सबसे अमीर इंसान हैं। एशिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे कर दिया था पर एक बार फिर मुकेश अंबानी इस स्थान पर काबिज हो गए हैं।

अंबानी 83.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे बड़े दस अरबपतियों में नौवें स्थान पर हैं। जिनमें LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट सबसे रईस लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। वहीं गौतम अडानी 24वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर था।

गौतम अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी दौलत 126 अरब डालर थी। हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। फोर्ब्स के अनुसार, पिछले साल अंबानी की ऑयल-टू-टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर के राजस्व को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। गौतम अडानी अब 24वें नंबर पर खिसक गए हैं।

फोर्ब्स ने कहा कि अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं। मुकेश अंबानी ने फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सर्गेई ब्रिन और डेल के माइकल डेल जैसे कारोबारियों को पीछे छोड़ दिया है। सूची के मुताबिक, शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं। देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति का स्थान साइरस पूनावाला को मिला।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.