Saturday, September 5, 2026

एसएसपी ने कोतवाली रुद्रपुर के SSI कमाल हसन व SSI द्वितीय कृष्ण चंद आर्य को किया लाइन हाजिर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। उधमसिंहनगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कोतवाली रुद्रपुर के SSI कमाल हसन व SSI कृष्ण चंद आर्य को लाइन हाजिर किया है। आपको बता दें की आज रुद्रपुर शहर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदू संगठनों का विशाल जुलूस एवं बाइक रैली का नगर भ्रमण कार्यक्रम था, जिसकी पुलिस व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी दोनों एसएसआई की थी l

आपको बता दें कि जब ये जुलूस थाना ट्रांजिट कैंप से थाना रुद्रपुर की ओर आया तो तीनपानी बैरियर पर एसएसआई कमाल हसन व कृष्ण चंद आर्य ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद नहीं थे जानकारी करने पर पता चला कि कमाल हसन बिना अनुमति के जिले से बाहर हैं। वहीं SSI कृष्ण चंद आर्य द्वारा भी पूछने पर विभिन्न बहाने बनाए गए, आपको बता दें की रुद्रपुर शहर में पहले भी सांप्रदायिक हिंसा व दंगे का इतिहास रहा है, इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है l एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संज्ञान लेकर कोतवाली रुद्रपुर के SSI कमाल हसन व SSI कृष्ण चंद आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कियाl

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.