Saturday, September 5, 2026

डी.पी.एस. रुद्रपुर ने रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा मनाया ग्रेजुएशन सेरेमनी डे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भारत वर्ष अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है । दिल्ली पब्लिक रुद्रपुर ने आज 02 अप्रैल, 2023 को अपना 6 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से बनाया |

डी. पी. एस. रुद्रपुर के ग्रेजुएशन समारोह के लिए कोलंबिया की राजदूत मुख्य अतिथि अलेजांद्रा मारिया रोड्रिगेज सिएरा, विशिष्ट अतिथि श्री मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी ऊधमसिंह नगर, तथा अन्य गणमान्य जन श्रीमती नंदिता मंजुनाथ, श्री पवन अग्रवाल जी उपस्थित रहें ।

डी.पी.एस. रुद्रपुर ने रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा मनाया ग्रेजुएशन सेरेमनी डे

सर्वप्रथम आगन्तुक अतिथियों का भारतीय परम्परा का निर्वाह करते हुए स्वागत किया गया । कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मनमोहन प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया । कोलंबिया की राजदूत मिस अलेजांद्रा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में छात्रों और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की तारीफ की । और कहा देवभूमि उत्तराखंड अपनी संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है ।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन  सुरजीत सिंह ग्रोवर  ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की आज से 6 वर्ष पूर्व ही इसकी नींव रखी गई थी और अपने शुरुआत के 6 वर्षों में दिल्ली पब्लिक स्कूल अनेक क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया है और यह पूरे रूद्रपुर के साथ साथ उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

सिंह ने आगे कहा कि कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र में अच्छे स्कूलों का अभाव होने के कारण बच्चों को बाहर जाकर अपनी पढ़ाई करनी पड़ती थी | दिल्ली पब्लिक स्कूल के खुलने के बाद अब बच्चों को अनेक शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों का लाभ रुद्रपुर में ही मिल रहा है। इस अवसर पर  सुरजीत सिंह  ने पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया और इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.