Saturday, September 5, 2026

कांग्रेसियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड के आवास का किया घेराव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आज सैकड़ो कांग्रेसियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा से विधायक तिलकराज बेहड के आवास का घेराव किया। यहां पर कांग्रेसियों ने सीपी शर्मा को कांग्रेस में महानगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी में कांग्रेस के साथ लगातार काम कर रहे कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं को कोई भी सम्मान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि जो कार्यकर्ता शहर मं कांग्रेस की राजनीति की नींव हैं, उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। यहां पर कांग्रेसियों ने कहा कि आने वाले चुनावों में कई कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़कर टिकट पाने के लिये कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं, ऐसे लोगों का भी बहिष्कार किया जाना चाहिए।

कांग्रेसियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड के आवास का किया घेराव

यहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेस की जड़ों में मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को पद दे दिया जा रहा है। ऐसे में सही में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो रहा है। पूर्व मंत्री बेहड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बेहड़ ने कांग्रेस में अपने कार्यकाल को गिनाया और कहा कि रुद्रपुर को कभी नहीं भूलते। आज जो कुछ हूं, वह रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं के कारण ही हूं। उन्होंने कहा, परिवर्तन होते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता भरोसा रखें, जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी। यहां उन्होंने कहा कि वह तीन महीने बाद वह स्वंय कार्यकर्ताओं के बीच जायेंगे और आने वाले निकाय चुनाव की तैयारी को रणनीति तैयार करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.